एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
धमतरी, 25 जनवरी । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर 22 जनवरी को शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसके चलते जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ दिलाया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस अवसर को विशेष बनाने के लिए जिला स्तर पर इस योजना के उद्देश्यों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस योजना ने लिंग आधारित भ्रुण हत्या को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
शिवसिंह वर्मा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में व्याख्याता उमाशंकर सिन्हा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ नौवीं से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों और स्टाफ को दिलवाई। जिसमें लिंग भेद और लिंग चयन जो कि बालिकाओं के जन्म एवं उनके अस्तित्व को जोखिम में डालता है उस मानसिकता का त्याग करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने कि लड़कियां जन्म लें, उन्हें समान प्यार व शिक्षा मिले और देश का सशक्त नागरिक बनने का समान अवसर मिले। जन्म पूर्व लिंग पहचान के आधार पर हो रही कन्या भ्रुण हत्या को व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से समाप्त करने की मुहिम में सहयोग देने की शपथ सभी ने ली। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रचार का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एन गजेंद्र, डीके देवांगन, जेपी देव, शिव कुमार साहू, शेखन लाल, एस शर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह सहित स्टाफ गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
