एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
कोंडागांव, 25 जनवरी । नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने दो वार्डों से अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया हैं। वार्ड क्रमांक 9 तहसील पारा से रूपेश गोस्वामी और वार्ड क्रमांक 15 वीर नारायण सिंह वार्ड से मीना पटेल ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है, लेकिन अभी तक न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने शेष 20 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। यहां तक कि दोनों दलों ने अध्यक्ष पद के लिए भी अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमक लाल दीवान ने बताया कि 26 जनवरी की शाम तक अध्यक्ष समेत बाकी वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा के मुताबिक, सभी 22 वार्डों के पार्षदों और अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही सभी नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संभावित प्रत्याशियों को चिंता है कि देर से नाम घोषित होने से उन्हें मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कत होगी। क्षेत्र बड़ा है और चुनाव प्रचार के लिए समय कम बचा है, ऐसे में डोर-टू-डोर प्रचार करना चुनौतीपूर्ण होगा।
