महादेव सट्टा ऐप पर बड़ा एक्शन: दुबई में गिरफ्तार हुआ को-प्रमोटर रवि उप्पल, भारत लाने की कवायद तेज
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...
Spread the loveविज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र...
आइजोल, 16 जनवरी । मिजोरम के ममित जिले के वेस्ट फेलेंग थाना क्षेत्र के सैथाह गांव के पास मिजोरम पुलिस और खुफिया एजेंसी को संयुक्त अभियान में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद करने में कामयाबी मिली है। इस दौरान म्यांमार के चिन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) का एक प्रमुख नेता पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान छह एके-47 राइफल, 10,050 कारतूस और 13 मैगजीन को बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें म्यांमार के चिन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) का एक प्रमुख नेता भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हथियार म्यांमार के सीएनएफ और बांग्लादेश के यूपीडीएफ-पी के बीच तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे। ममित जिले के वेस्ट फेलेंग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
