शास्त्रों में संशोधन नहीं, प्रक्षेप और चोरी हुई पांडुलिपियों को सामने लाना हमारा उद्देश्य : स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
Spread the loveसंस्कृति संसद में श्रीकाशी विद्वत परिषद...
Spread the loveसंस्कृति संसद में श्रीकाशी विद्वत परिषद...
Spread the love उप्र के दौरे पर जौनपुर...
Spread the love गोरखपुर, 05 नवंबर । भारतीय...
*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है” – ऐतिहासिक रिलीज़ से पहले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘रामायण’ की पूरी टीम को दीं दिल से शुभकामनाएं*नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है। ऐसे में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने सभी से इस गौरवशाली सांस्कृतिक उपलब्धि का हिस्सा बनने और इसे अपना समर्थन देने की अपील की है।नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीज़र से लेकर ट्रेलर तक, हर नए कंटेंट के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म का भव्य स्तर, दमदार स्टारकास्ट और शानदार विजुअल्स तो इसकी खासियत हैं ही, लेकिन जो बात इस प्रोजेक्ट को सबसे अलग बनाती है, वह है इससे जुड़ी भावनाएं और इसकी आत्मा।शुरुआत से ही फिल्म की टीम ने इस महागाथा को महज एक फिल्मी प्रोजेक्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी के रूप में देखा है। जहां फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर प्रमोशन की रणनीतियां मार्केटिंग शेड्यूल के अनुसार तय होती हैं, वहीं ‘रामायण’ ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा एक खास रास्ता चुना है।फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के समर्थन में आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म की रिलीज़ से ठीक पहले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास संदेश साझा करते हुए लिखा,”‘रामायण’ की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है और भारतीय फिल्मों के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक प्रयास है। इस दिव्य प्रयास के लिए मैं पूरी टीम को दिल से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।आइए, हम सभी एकजुट होकर आगे आएं और इस नेक प्रयास का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारी गौरवशाली विरासत को दुनिया के सामने ला रहा है।जय श्री राम!अल्लू अर्जुन”https://www.instagram.com/stories/alluarjunonline/4022833874115646926?utm_source=ig_story_item_share&obrf=MTloeG51NDhmNndsaw==अल्लू अर्जुन जैसे लोकप्रिय और प्रभावशाली सुपरस्टार की ओर से मिला यह खास संदेश फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह को और भी मजबूत करता है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है। दो भागों में बन रही यह भव्य महागाथा दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज़ होगी। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के अवसर पर रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।
