धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
इंफाल, 16 जनवरी । भारत-म्यांमार सीमा से सटे मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों से भारी संख्या में हथियार और विस्फोटकों की बरामदगी हुई है। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान में बिष्णुपुर जिले के नंबोल थाना क्षेत्र के आइगेजांग और लैमाराम उयोक चिंग के पास से एक 51 मिमी मोर्टार ट्यूब लॉन्चर, एक एसएलआर राइफल (मैगजीन सहित), एक स्नाइपर राइफल, तीन 40 मिमी लैथोड शेल, चार एसएलआर के जिंदा कारतूस, चार 36 एचई ग्रेनेड, एक स्मोक बम तथा अन्य विस्फोटक और उपकरण बरामद किए गए।
एक अन्य अभियान में थौबल जिले के नोंगपोक सेक्माई थाना क्षेत्र के सलाम पटोंग गांव से एक 9 मिमी सीएमजी मैगजीन, चार 36 एचई हैंड ग्रेनेड, 27 जिंदा कारतूस, 7.62×39 मिमी खाली खोल: 117, हेलिकन एंटीना, डेटोनेटर, रेडियो सेट और अन्य उपकरण बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने बरामदगी के बाद इन क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है।
