Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग
Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज...
Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है....
Spread the loveमुम्बई. नई फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर और टीजर...
नई दिल्ली, 03 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर दिल्ली के अशोक विहार, नौरोजी नगर और सरोजिनी नगर में आवासीय योजनाओं और द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
सभी के लिए आवास की प्रतिबद्धता
विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी के लिए आवास की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप आज दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर अशोक विहार में झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए बनवाए गए स्वाभिमान अपार्टमेंट को देखने जाएंगे। इस अपार्टमेंट में 1,675 फ्लैट हैं। इनका निर्माण इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत किया गया है। प्रधानमंत्री इसके बाद 12 बजकर 45 मिनट पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
1,675 लोगों को सौपेंगे फ्लैट की चाबी
प्रधानमंत्री मोदी इन फ्लैटों का उद्घाटन कर पात्र 1,675 लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे। इसी के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण की दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना पूर्ण हो जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ परिवेश प्रदान करना है। एक फ्लैट के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पात्र लाभार्थी को कुल राशि का सात प्रतिशत से भी कम भुगतान करना होगा। इसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र योगदान और पांच साल के रखरखाव के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं।
नौरोजी नगर में 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों का कायाकल्प
पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। यह परियोजनाएं नौरोजी नगर और सरोजिनी नगर में पूर्ण की गई हैं। नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से अधिक जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर इस क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। इससे उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फीट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थल उपलब्ध हुआ है। यह परियोजना हरित भवन की अवधारणा पर पूर्ण की गई है। इसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रावधान शामिल किया गया है।
सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर
विज्ञप्ति के अनुसार, सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं। इनमें 2,500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं। इनमें आधुनिक सुविधाओं और स्थल का कुशल उपयोग किया गया हैं। परियोजना के डिजाइन में वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल उपचार संयंत्र और सौर ऊर्जा से चलने वाले अपशिष्ट कॉम्पैक्टर शामिल हैं। यह पर्यावरण के प्रति जागरूक जनजीवन को प्रोत्साहित करते हैं।
द्वारका में सीबीएसई को मिलेगा एकीकृत कार्यालय
प्रधानमंत्री मोदी द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें कार्यालय, ऑडिटोरियम, उन्नत डेटा सेंटर, व्यापक जल प्रबंधन प्रणाली आदि शामिल हैं। इस इमारत का निर्माण उच्च पर्यावरणीय मानकों और भारतीय हरित भवन परिषद के प्लेटिनम रेटिंग मानकों के अनुसार किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय का होगा विस्तार
पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार के पूर्वी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक और द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक शामिल है। इसमें नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है। इस भवन में शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
भाजपा ने कहा-दिल्ली को 4500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का ब्यौरा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पत्रकारों से साझा किया है। उन्होंने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दिल्ली को 4500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में रिठाला, नरेला कुंडली कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जनकपुरी से कृष्ण पार्क के बीच मैजेंटा लाइन का एक एक्सटेंशन दिल्लीवालों को प्रधानमंत्री देने वाले हैं। रोहिणी में सेंट्रल आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे। दिल्ली में जाम कम हो, उसके लिएन्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन का श्रीगणेश करेंगे। उधर, अशोक विहार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय आवास और शहरी विकासमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सभी सातों सांसदों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
