Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
इंदौर के महालक्ष्मी नगर मैदान में लगा सहारा आर्ट एंड क्राफ्ट का एक्सपो ।
इंदौर – में महालक्ष्मी नगर के मैदान में चल रहे सहारा आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो में देश भर के शिल्पकार अपने नायाब शिल्प कृतियों को लेकर आए हैं। 19 जनवरी तक आयोजित इस मेले में देश के तमाम राज्यों के शिल्पकारो ने अपने राज्य की बेहतरीन शिल्प कला का प्रदर्शन किया है जिसे देखने के लिए बडी संख्या में लोग आ रहे है ।
भदोही से आए इनाम उल हक शेख अपने साथ कार्पेट लेकर आए हैं इनके कारपेट में टर्किश डिजाइन के साथ मॉडर्न डिजाइन का भी अद्भुत संगम है । उनके पास सैकड़ों डिजाइन और रंगों के साथ ही सॉफ्ट में एंटी स्कीट कारपेट भी है। इसके अलावा एक्सपो में सहारनपुर, यूपी मोहम्मद इमरान लकड़ी का फर्नीचर लेकर आए हैं, जिसमें फूलदान खास है। इन फूलदान पर कार्विंग और ब्रास का काम किया गया है। कुछ फूलदान पर कार्विंग कर उसपर पत्थर के मोती भी लगाए गए है। ये असम की सिल्वर ओक लकड़ी पर बने हैं और एक्सपो में 4 इंच से लेकर 45 इंच तक में मौजूद है। इसके अलावा जोधपुर का फर्नीचर भी मिल रहा है, जिसपर खूबसूरत नक्काशी की गई है।
एक्सपो में केवल यही नहीं, देशभर के शिल्पकारों की कला प्रदर्शित की गई है। हर राज्य के 50 से ज्यादा शिल्पकारों की कला का नायाब नमूना यहां देखा जा सकता है। जयपुर के आयान के पास प्योर कॉटन की जयपुरी बेडशीट, रजाई और कम्फर्टर का कलेक्शन है, जिसपर सांगानेरी जयपुरी ब्लॉक प्रिंट और कच्छ का अजरक प्रिंट नजर आ रहा है, जो ऑर्गेनिक फूलों के रंग से हैंड ब्लॉक प्रिंट करके तैयार की गई है।
अर्जुन कुमार ने बताया कि एक्सपो 19 जनवरी तक चलेगा। इसे श्री मांजलपुर महिला औद्योगिक सहकारी मंडली लिमिटेड के सहयोग से लगाया गया है। एक्सपो में 50 से ज्यादा स्टॉल पर लखनवी चिकन, सिल्क साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, नागालैंड का ड्राय फ्लावर, पर्स, पापड़, आचार, आयुर्वेदिक चीजें, पंजाबी जूतियां, मुरादाबाद का पीतल सजावटी सामान, राजस्थान का संगमरमर से बना सामान, आदिवासी तेल, इलाहाबाद की आर्टिफिशियल जूलरी, सूखे मेवे भी उपलब्ध है।
