विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
रायपुर, 22 दिसंबर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर 2024 को प्रदेश की सभी स्कूलों में ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वीरता और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करना है। 26 दिसंबर को प्रदेश की सभी स्कूलों में चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना, कविताएं, वाद-विवाद, डिजिटल प्रस्तुतियां और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
