ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
बलौदाबाजार, 22 दिसंबर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन दीपक सोनी के निर्देश में आगामी नगर पालिका एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रथम चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है। जिसमें दो दिनों में कुल 6097 अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
प्रशिक्षण में किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिए हैं। उक्त प्रशिक्षण नगरीय निकायों में आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम पं. चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय बलौदाबाजार 160, गजानंद अग्रवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा 320,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल सिमगा में 80,बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी 80,पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल, लवन 80, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल 80,शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल टुण्डरा 80 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहांसी में भी 80 अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार में 1735, स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी 978, पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा 780, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल सिमगा 1035, कसडोल अंतर्गत डी ए वी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छरछेद 1569 में शामिल होंगे।
