सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
oplus_1026
निप्र, जावरा( लखन पंवार) मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निराश्रित गौ वंश के संरक्षण को लेकर गौशाला निर्माण की सौगात मध्यप्रदेश में शुरू की लेकिन वर्तमान में सीएम मोहन यादव की सरकार में अब तक गौशालाओं के निर्माण ओर रख रखाव को लेकर कोई सुध नहीं दिखाई दे रही, जिसका सीधा उदाहरण प्रदेश के रतलाम ज़िले की जावरा जनपद की पंचायत बर्डिया गोयल में बन रही गौशाला में देखी जा सकती हैं जहां लाखों के निर्माण से बनने वाली गौशाला का निर्माण अब तक अधूरा है पूर्व में निर्माण के दौरान ख़राब निर्माण के चलते ग्रामवासियों ने पंचायत के मुख्य अधिकारियों को गौशाला के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी जिसे लेकर निर्माण कार्य कि समीक्षा कर तत्कालीन ज़िला सीईओ द्वारा जांच संज्ञान में लेकर पंचायत सचिव को हिदायत दी गईं थीं , लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नही हुआ वर्तमान में जावरा जपनद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाड़ा द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि गौशाला निर्माण कार्य कमलनाथ सरकार में शुरू हुआ था, कार्य धीरे चलने से सीईओ अमन वैष्णव को अवगत कराया गया था, कई बार बैठक में भी गौशाला के निर्माण को लेकर समय अवधि में जल्द पूर्ण होने की बात कहीं गईं ,वर्तमान ज़िला सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव व बलवंत नलवाया भी कार्य प्रगति पर हैं कहकर टाल देते हैं। वर्तमान तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ, वहीं गौशाला के संबंध में सचिव घनश्याम दास बैरागी कहना हैं कि शिकायत बाज़ी होने से अब तक बन नहीं पाई, समिति भी नहीं बनी हैं ग्राम पंचायत की देखरेख में ही कार्य चल रहा हैं पंद्रह दिन में कार्य हो जाएगा दो तीन लाख का पेमेंट बाकी हैं, जहां जवाब में गौशाला निर्माण पूर्ण होने कि स्पष्ट बात सचिव भी पूर्ण नहीं कर पाए। ऐसे में कब होगा गौशाला निर्माण का कार्य पूरा जब जिम्मेदारो को ही सुध नहीं है
