उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
एमसीबी, 25 अक्टूबर 2024
विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 24 अक्टूबर 2024 को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनान्तर्गत भारत सरकार के दलहन विकास निदेशालय से आए डॉ. आर. एन. अहिरवार द्वारा जीसीईएस ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्रदर्शन फसलों की स्थिति का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम मोरगा में जीसीईएस ऐप का उपयोग कर फसल कटाई प्रयोग कराया गया, जिसमें ग्राम के चयनित कृषकों को मसूर मिनिकिट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कृषि विभाग अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार कुर्रे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रवि गुप्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रहमत उल्ला काजी शामिल थे। साथ ही राजस्व विभाग से श्री राम सिंह, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी भी उपस्थित रहे ।
