वनांचल में उम्मीदों का जल
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर हल्की-फुल्की और मजेदार पोस्ट के जरिए फिर से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे आइसक्रीम का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। ट्विंकल ने इस पोस्ट के साथ मिठाई प्रेमियों के लिए मजाकिया अंदाज में तीन ‘जरूरी नियम’ भी लिखे। उन्होंने लिखा, “खाने के शौक के तीन नियम: पहला, मिठाई हमेशा जीतती है। दूसरा, बांटने का नाटक करना जरूरी है, भले ही मन में जरा भी इरादा न हो। तीसरा, बातचीत का सही तरीका है नकली मुक्का दिखाना।” ट्विंकल ने आगे मजाक में कहा कि अगर इन नियमों का पालन करेंगे, तो मजेदार तस्वीरें भी मिलेंगी और मिठाई भी पूरी आपकी ही रहेगी। उन्होंने पोस्ट के अंत में फैंस को मजेदार चुनौती देते हुए पूछा, “अब बताइए, आपकी टेबल पर इस जंग में सबसे पहले कौन हारेगा? नीचे उसे टैग करें।” उनके इस ह्यूमर भरे अंदाज पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की लोकप्रिय स्टारकिड रही हैं और उन्होंने 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कुछ वर्षों तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली और उसके बाद अभिनय से दूरी बना ली। उन्होंने बतौर लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर अपनी नई पहचान मजबूत की और आज वे एक सफल लेखक और डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने काजोल के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शो होस्ट किया था। इस शो में दोनों ने कई सेलेब्रिटीज को बुलाकर उनके करियर, जीवन और इंडस्ट्री के अनुभवों पर दिलचस्प बातचीत की। यह शो फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और दर्शकों द्वारा सराहा भी जा रहा है।
