कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 अक्टूबर 2024
जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण कोसा केन्द्र जगदलपुर में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण हेतु 11 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण अवधि 04 माह की होगी। प्रशिक्षण अवधि पर मासिक शिष्यवृत्ति तीन हजार रूपए देय होगा तथा निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण दौरान भोजन व्यवस्था स्वयं को करना होगा तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम साक्षर के साथ अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग का होनी चाहिए। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय तक आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है।
