नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर गुमाश्तानगर में सात दिवसीय उत्तराध्ययन महोत्सव शुरू।
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveराशिफल : 03 नवंबर, 2026 आपका...
Spread the love*सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में महादेव...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एसेम्बली लाइन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सज रही संस्कार नगरी
वडोदरा, 17 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज टाटा एडवांस सिस्टम के एयरक्राफ्ट प्लांट की अंतिम एसेंबली लाइन के उद्घाटन अवसर पर 28 अक्टूबर को वडोदरा आएंगे। दो-दो प्रधानमंत्रियों के आगमन को लेकर संस्कार नगरी अभी से सजने लगी है। वडोदरा प्रशासन उनके रूट की पूरी साजो-सज्जा में जुट गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एसेम्बली लाइन का उद्घाटन करेंगे। न्यू आईपी रोड पर वैंकुंठ के समीप तैयार किए गए टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड एयरक्राफ्ट प्लांट में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें देश के 1500 प्रख्यात उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर महानगर पालिका ने शहर को सजाने काम शुरू किया है। इसके तहत सरकारी इमारतों पर लाइटिंग का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री के रूट न्यू वीआईपी रोड से लक्ष्मी विलास पैलेस तक दिवाली की तरह सजावट की जाएगी।
भारत और स्पेन के प्रधानमंत्री के लिए लक्ष्मी विलास पैलेस के दरबार हॉल में शाही भोजन की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन के प्रधानमंत्री और प्रतिनिधिमंडल राजपरिवार के साथ भोजन करेंगे। वडोदरा महानगर पालिका के पूर्व जोन के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व जोन के क्षेत्र में गोल्डन चौराहे से हवाईअड्डा, माणेक पार्क सर्किल और राजीवनगर एसटीपी रोड पर डिवाइडर रिपेयरिंग तथा फुटपाथ समेत रंग-रोगन, वॉल पेंटिंग का काम चल रहा है।
