विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
अगरतला, 17 अक्टूबर । केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर को आधुनिक भारत का “विकास इंजन” मानते हैं। वे बुधवार को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को त्रिपुरा के खोवाई जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट चांदनी चंद्रन के साथ समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय मंत्री मार्गेरिटा आज अपने त्रिपुरा दौरे के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह अनिवार्य नियम है कि सभी केंद्रीय मंत्रियों को पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करना है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वोत्तर राज्यों को हाशिये पर माना जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर को भारत के इस महान राष्ट्र के केंद्र में ला दिया है। यह दौरा और समीक्षा बैठक यह आकलन करने के लिए है कि ग्रामीण क्षेत्रों को किस तरह से लाभ मिल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार समाज, देश और पूरे पूर्वोत्तर की बेहतरी के लिए किस तरह से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर वह आज त्रिपुरा आए हैं और खोवाई जिले का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा समेत केंद्र सरकार के कई कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा, “मैंने उनकी प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा की है।” उन्होंने कहा, “मैं केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपूंगा और मोदी सरकार इसी तरह काम करती है। पहले केंद्रीय मंत्री पूर्वोत्तर का दौरा बहुत कम करते थे, लेकिन अब वे बहुत बार दौरा कर रहे हैं। उन्हें हर क्षेत्र का दौरा करना, काम करना और उस पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर इस क्षेत्र का दौरा करते हैं, जो पूर्वोत्तर के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दर्शाता है। वह पूर्वोत्तर को आधुनिक भारत के विकास इंजन मानते हैं और इसे ‘अष्टलक्ष्मी’ कहते हैं। कल मैंने मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी मुलाकात की और सब कुछ ठीक चल रहा है।”
