इंदौर– आज देश के सबसे सीनियर बाल दंत चिकित्सक और वरिष्ठ डाक्टर एल डी गुप्ता का सम्मान भारतीय बाल दंत रोग एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ निखिल श्रीवास्तव (सचिव) और डॉ भानु (अध्यक्ष) ने दिल्ली और बैंगलोर से आकर किया, डॉ एल डी गुप्ता की उम्र की बजह से यात्रा करना सम्भव नहीं था इसलिए उनका सन्मान इंदोर आ कर किया गया इस अवसर पर डेंटल कौंसिल आफ़ इंडिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अशोक खण्डेलवाल, सदस्य डाक्टर बी एम श्रीवास्तव, डॉ अलका गुप्ता, डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ अनूप व्यास,डीन गवर्मेन्ट डेंटल कॉलेज डॉ देश राज जैन , डॉ जलीली,डॉ सुभाष गर्ग,डॉ घोड़पकर,डॉ सक्सेना ,डॉ अनुराधा अग्रवाल और प्रदेस के सभी वरिष्ठ दंत चिकित्सक उपस्थित थे, कुशल संचालन डॉ कमलेश बोड़ानीया ने किया डॉ अर्पणा और रीमा गुप्ता ने आभार प्रकट कियाडॉ महेश गुप्ता प्रदेशसहसयोजक बी जे पी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवम अधिमान्य पत्रकार
