उज्जैन –
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्दशानुसार शनिवार को जिला न्यायालय उज्जैन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री मान एन. पी. सिंह साहब तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मान अरविंद कुमार जैन साहब एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुझालदा साहब व सदस्य दीपक धाकड़ एवं अन्य लोगो द्वारा किया गया।
शुभारम्भ के पश्चात मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय श्री मान अभिषेक नागराज साहब की न्ययालय की खंडपीठ के सदस्य श्री दीपक धाकड़ व श्री जावेद खान द्वारा राजीनामे योग्य मामलो का निपटारा किया गया, जिसमे चोरी व चेक बाउंस के मामले सम्मिलित थे।
