CG TRANSFER : छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर...
मुंगेली/रायपुर, 12 सितंबर। ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए डॉक्टर दीपक लाज के मामले में पुलिस ने शातिर ठग को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. लाज झांसे में आकर साढ़े सात लाख रुपये गवां बैठे थे। साइबर ठग ने झांसे में लेकर उनकी एफडी तोड़वाकर अपने खाते में स्थानांतरण करवा लिया था। ठगी का एहसास होने पर मामला दर्ज करवाया।
इस मामले के सामने आते ही पुलिस तुंरत हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने साइबर क्राइम को लेकर छह जांच टीम गठित की थी जो विवेचना में जुटी थी। इस बीच मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉक्टर ने जिस अज्ञात व्यक्ति के अकाउंट में सात लाख 35 हजार 891 रुपये शातिर ठग के कहने पर ट्रांसफर किया था, पुलिस ने उसे केरल से धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपित का नाम फवाज चेरुकपल्ली 24 वर्ष है जो कि थाना पण्डिकाट जिला मालापुरम (केरल) का निवासी है।
साइबर क्राइम के इस मामले में गुरुवार को एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने बताया कि पुलिस को फिलहाल डॉक्टर ने जिस अज्ञात व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किया था, उसे केरल से पकड़ लिया गया है। लेकिन सरगना समेत पूरी साइबर ठग टीम की तलाश में पुलिस जुटी है। एसएसपी ने जिले वासियों से अपील किया है कि इस तरह का कोई भी कॉल किसी के पास भी आता है तो तुंरत पुलिस को सूचना करें। उनका कहना है कि समय रहते सूचना मिलने पर साइबर ठगी के मामले को रोका जा सकता है।
