उज्जैन । वर्तमान कोरोना काल में बिगड़े हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन को चाहिए कि वह पत्रकारों की बीमा योजना की किश्त का पूर्ण भुगतान करें और पत्रकारों से कोई राशि न ली जाए ।
इस आशय की माँग आज सोमवार को सिटी प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में की गई । भरतपुरी स्थित जनसंपर्क कार्यालय की संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों ने बताया कि कोरोना काल में कई पत्रकार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और तीसरी लहर का संकट बरकरार है, ऐसे में हर कलमकार का बीमा हो और मध्य प्रदेश शासन बीमा प्रीमियम की सम्पूर्ण राशि का भुगतान करें जिससे कि पत्रकार जगत को इसका लाभ मिल सके । ज्ञापन में माँग की गई ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिमान्य और ग़ैर अधिमान्य पत्रकारों की शत प्रतिशत बीमा राशि शासन की ओर से देने की घोषणा करें । इस दौरान सिटी प्रेस क्लब के संरक्षक श्री रमेश दास श्री गोपाल भार्गव, श्री नरेंद्र जैन अध्यक्ष शैलेंद्र क़ुल्मी, वरिष्ठ पत्रकार सचिन गोयल, सुदीप मेहता, उपाध्यक्ष जयसिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष सचिन कासलीवाल महेंद्रसिंह बैस संजय माथुर, असलम ख़ान, दिलीपसिंह चौहान, अर्पण शर्मा, जितेंद्र दुबे, निलेश सांघी, मयूर अग्रवाल उमेश चौहान गजानंद रामी, जय कोशल, धर्मेंद्र राठोर, ब्रजेश परमार, अरविंद देवधरे, सुश्री पल्लवी शर्मा आशीष जैन, मनोज उपाध्याय, राज जोशी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र राठौर , गोरी जी मोहित राजे, निलेश मालवीय, हुकम चंद बल्दिया संजय पांचाल, संदीप मालवीय, मनीष चन्दानी उपस्थित थे।
