मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
निप्र, जावरा रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के गांव उपरवाड़ा में स्थित गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल उपरवाड़ा में बड़े हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से प्रारंभ हुई जिसमें पूरे गांव मैं बच्चों ने प्रभात फेरी के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया कि जो स्वतंत्रता आज हम मना रहे हैं वह उन वीर सेनानियों की देन है जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान करके हमें गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ए. एस. आई. शांतिलाल पाटीदार और गौ रक्षा दल के उज्जैन संभाग के सचिव शंभू लाल पाटीदार ने ध्वजारोहण किया , विद्यालय के संचालक नकुल सिंह गौड़ ने सभी उपस्थित अतिथि , बच्चों एवं अभिभावकों को 78 वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं अपने देश के प्रति उत्तरदायित्व को बखुबी निभाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया । अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने देश को सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए देश को आत्मनिर्भर बनाना ही हमारी सच्ची देशभक्ति है।कार्यक्रम के दौरान सत्र् 2023-24 में कक्षा पांचवी में इंग्लिश मीडियम से नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा हिमांशी प्रजापत को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया । कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद l मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस हम इसलिए मानते हैं क्योंकि उस समय के भारत के लार्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को इसलिए चुना था क्योंकि यह तारीख द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी वर्षगांठ थी। कार्यक्रम में विशेष स्थिति के रूप में भगवती लाल पाटीदार , कन्हैयालाल गुर्जर , अर्जुन पाटीदार , दशरथ पाटीदार ,सत्यनारायण शर्मा , समरथ धनगर , राम प्रसाद प्रजापत , रवि प्रजापत , प्रदीप दास जी बैरागी , सुरेश जी पाटीदार आदि उपस्थित रहे , इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक दीपक पाटीदार , भारती सोलंकी , रंजना सोलंकी , ज्योति परमार ,मोनिका राठौर , रिना प्रजापत , प्रियंका सोनी , रानु राजपूत आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रिंसिपल नकुल सिंह गौड़ ने किया एवं आभार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद मेहरा ने माना ।
