एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
नई दिल्ली इडी छापेमारी को लेकर किए गए राहुल गांधी के दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ का नैरेटिव और झूठ की खेती करते हैं। राहुल गांधी हतोत्साहित हैं। इसलिए यह झूठी अफवाह फैला रहे हैं इससे बड़ा झूठा विपक्ष का नेता आज तक नहीं बना है। राहुल गांधी अपनी जाति बताने के डर से ऐसे बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी के दावे के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में सरकार पर निशाना साधा है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो सरकार उसके खिलाफ साजिश रचती है। हमें कुछ भी हो सकता है। राहुल गांधी पर हमले भी हो सकते हैं। विदेश में साजिश रची जा रही है। सरकार राहुल गांधी से डर हुई है। विपक्षी नेताओं पर गुंडों की मदद से हमले किए जा सकते हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छापेमारी के बारे में जानकारी होगी। जब-जब सरकार डरती है, एजेंसी को आगे करती है। ये सरकार डरी हुई सरकार है। एजेंसी के तहत डराने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एजेंसियों के दुरुपयोग पर लोकसभा में चर्चा के लिए संसद में नोटिस भी दिया है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईडी संसद में उनके चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उन पर छापेमारी करने की योजना बना रही है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ईडी के अंदरूनी लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा-जाहिर है, टू इन वन को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी लोगों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से। बता दें कि 29 जुलाई को लोकसभा में बजट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं। उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है।
