नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में चिंतामण हनुमान मंदिर में 27 अक्टूबर को संध्या 7:00 बजे कन्या पूजन
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love भोपाल, 12 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गेहूं उत्पादन में 80 हजार...
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि संसद में मेरे चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद मुझे जानकारी मिली है कि मेरे यहां ईडी के छापे की तैयारी की जा रही है। मैं भी इससे डरने वाला नहीं हूं और ईडी का खुली बांहों के साथ इंतजार कर रहा हूं। एक्स पर एक पोस्ट में, राहुल गांधी ने कहा, जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी लोगों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से…। दरअसल 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं। उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है। राहुल गांधी ने कहा, जो चक्रव्यूह बनाया है। इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है। हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे। इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है। जिससे आप सब डरते हैं। इंडिया गठबंधन इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा। इसी सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे। राहुल गांधी ने महाभारत युद्ध की चक्रव्यूह संरचना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें डर, हिंसा होती है और अभिमन्यु को फंसाकर छह लोगों ने मारा। उन्होंने चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताते हुए कहा कि ये एक उल्टे कमल की तरह होता है। राहुल ने कहा, एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की शेप में है, जिसको आजकल पीएम मोदी छाती पर लगाकर घूमते हैं। अभिमन्यु को 6 लोगों ने मारा था, जिनके नाम द्रोण, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वस्थामा और शकुनी थे। आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं। चक्रव्यूह के बिल्कुल सेंटर में, 6 लोग कंट्रोल करते हैं, जैसे उस टाइम 6 लोग कंट्रोल करते थे, वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं।
