रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
इंदौर – पश्चिम रेलवे के मंडल रेलवे चिकित्सालय रतलाम में लोको पायलट व सहायक लोको पायटल सहित अन्य रेल कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के अनुसार तनाव मानव का दुश्मन है और इससे मुक्ति पाना अति आवश्यक है ।इस विषय पर सेमिनार में तनाव को पहचानने और उसे प्रबंधित करने तथा मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के बारे में गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज रतलाम में मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल देव आर्य द्वारा कई महत्वपूर्ण टिप दिये गये
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेलवे चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिम्मी गुप्ता एवं डॉ. अवधेश अवस्थी द्वारा विशेष रूप से तनावपूर्ण वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य के महत्वके बारे में विस्तार से समझाया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी के लिए तनाव एवं उससे मुक्ति विषय पर संवाद सत्र भी आयोजित किया गया । इस सेमिनार में 50से अधिक लोको पायलट एवं पैरामेडिकल स्टाफ नेभाग लिया।
