Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
मांडव । संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल मांडव पर्यटन नगरी मांडू में बुधवार देर शाम मांडू के वार्ड क्रमांक 5 मैं रहने वाले कार्तिक पिता संजू वसुनिया उम्र 10 वर्ष को एक आवारा कुत्ते ने काटा, पिता संजू उसे प्राथमिक उपचार करने मांडू के आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रेबीज का इंजेक्शन और टिटनेस का इंजेक्शन तक नहीं मिला, यहां पदस्थ डॉक्टर ने कहा रेबीज और टिटनेस का इंजेक्शन अस्पताल में नहीं है, आप बाजार से टिटनेस का इंजेक्शन लेकर आ जाओ मैं लगवा देती हूं। इधर परिजन का कहना है कि बच्चा मोहल्ले में खेल रहा था, इस बीच आवारा कुत्ता यहां से गुजरा और उसने एकदम बच्चे पर अटैक कर दिया, और उसके दाहिने पैर पर काट लिया घायल कर दिया।
इधर बच्चे को घायल अवस्था में पिता मांडू के अस्पताल पहुंचे इलाज का भरोसा लेकर, लेकिन यहां बच्चा काफी देर तक परेशान हुआ अपने पिता के साथ।
उसके बाद वह बाजार से, टिटनेस का इंजेक्शन खरीद कर लेकर अस्पताल पहुंचा।
● स्वास्थ्य विभाग को लेकर शासन प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं
मांडू पर्यटन स्थल है और यहां लाखों देसी विदेशी पर्यटक यहां भ्रमण करने आते हैं, उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्थाएं यहां ना के बराबर है। लाखों रुपए का अस्पताल यहां बना जरूर है, लेकिन गंभीर बीमारी का इलाज तो दूर यहां प्राथमिक उपचार की दवाई तक उपलब्ध नहीं है।
● प्राथमिक और गंभीर बीमारी तक की मेडिसिन का यहां अभाव है
अगर यहां कोई सीरियस मरीज आ जाए, तो क्या हाल होते होंगे, यहां टिटनेस जैसा इंजेक्शन तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं है, उसे पता लगता है कि यहां, संबंधित विभाग और शासन प्रशासन कितना स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दावा कर रहा है, इसकी जमीनी हकीकत की स्थिति से हम आज आपको अवगत करा रहे हैं। जहां मरीज को टिटनेस जैसे इंजेक्शन को खरीद कर लाना पड़ रहा है।
