मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
खेड़ाखजुरिया । – बैंक आफ इंडिया शाखा में सहायक मैनेजर पद पदस्थ विश्वेश बरतारिया का मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा खेड़ाखजुरिया से स्थानातरण हो गया । गौरतलब है कि सहायक मेनेजर के अभद्रता पूर्वक व्यवहार को लेकर किसानो व खाताधारकों का आक्रोश व्याप्त था। तीन दिन पूर्व लगभग 15 से 20 किसानों व खाताधारको ने एकत्रित होकर जोनल ऑफिस उज्जैन के मुख्य प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर सहायक प्रबंधक को बैंक से हटाने की मांग को लेकर शाखा प्रबंधक वरुण शर्मा को ज्ञापन सोपा था । ज्ञापन के माध्यम से जोनल ऑफिस के अधिकारियों को अवगत करवाया था कि 8 दिन की समयावधि में उक्त मैनेजर का स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग की गई थी । उक्त मामले को लेकर माधव एक्सप्रेस ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया के उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन में ही सहायक मैनेजर का स्थानांतरण कर दिया। स्थानांतरण होने पर गणेश कुमावत, दिनेश चौधरी, ग्राम पंचायत मुंडली के सरपंच प्रतिनिधि रमेश गुजराती, प्रेम माली,ग्राम पंचायत कामलियाखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि अखम मालवीय, जितेंद्रसिंह, राजेंद्रसिंह, बापूसिंह, बदीलाल, कालूराम, बहादुरसिंह गोवर्धन ,कैलाश कुमार, ईश्वरलाल, जितेंद्र , राहुल आदि ने हर्ष व्यक्त किया । इनका कहना है ” बैंक ऑफ़ इंडिया सहायक मैनेजर का यहां से स्थानांतरण हो गया है। आदेश के बाद खेड़ाखजुरिया शाखा से कार्य मुक्त कर दिया है। ” वरुण शर्मा,शाखा प्रबंधक, बैंक आफ इंडिया, खेड़ाखजुरिया।
