Spread the love रायपुर, 12 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल के नाम पर जावरा व्यापारी की बेटी को धमकाया, षड्यंत्र रच ऐंठे 1.35 करोड़ रूपये व 3.5 किलो सोना व 15 किलो चांदी के जेवर,आरोपी फरार पुलिस जाँच में जुटी
July 31, 2021 1 minute read
Spread the love
निप्र, जावरा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावारा में रेप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है . बताया जा रहा है कि बड़ावदा के युवक ने जावारा के रहने वाले एक बड़े व्यापारी की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया . इसके बाद लड़की के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा, यह सिलसिला करीब दो सालों तक चलता रहा . आरोपी अब तक पीड़िता से 1 करोड़ 35 लाख रुपये और साढ़े 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी के गहने ले चुका है .पीड़िता और उसके परिजनों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ,उक्त जानकारी के अनुसार 25 साल की पीड़िता इंदौर एमबीए की पढ़ाई करने गई थी, वहां पर उसकी दोस्ती निशीत ऊर्फ मयूर नाम के युवक से हुई . पीड़िता का आरोप है कि मार्च 2019 में आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर उसे बेहोश कर दिया था,
आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल के नाम पर जावरा व्यापारी की बेटी को धमकाया, षड्यंत्र रच ऐंठे 1.35 करोड़ रूपये व 3.5 किलो सोना व 15 किलो चांदी के जेवर,आरोपी फरार पुलिस जाँच में जुटी pic.twitter.com/ZdL0YnCwaZ
— DEVENDRA SAHU JOURNALIST (@dksahuindoremp) July 31, 2021
फिर बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए ,इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा .पीड़िता ने युवक को फोन पर और अलग अलग माध्यमों से एक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में आरोपी के अकाउंट में लाखों रुपये जमा कराए , बदनामी के डर से लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई, ओर घर की तिजोरी में रखे रुपये और पुश्तैनी गहने भी आरोपी को देती रही,कुछ समय बाद लड़की के भाई को शक हुआ कि घर में रखा सामान कहीं इधर- उधर हो रहा है , इस पर लड़की ने खुद को बचाने के लिए एक चाल चली . लड़की ने अपने घर वालों को बताया कि वो एक ऐसे तांत्रिक को जानती है जो यह बता सकता कि घर का गायब हुआ सामान कहां गया, इसके अलावा वो तांत्रिक घर में रखे रुपयों और गहनों को डबल कर देता है, परिजन अपने बेटी की बातों में आ गए और तांत्रिक को घर बुलाने के लिए कहा ,साजिश के तहत लड़की ने घर का कुछ सामान छुपा दिया और अपने युवक को तांत्रिक बनाकर परिजनों से मिलवा दिया,लड़के ने घर के खोए हुए कुछ सामना की जानकारी लड़की के घर वालों को दी ,क्योंकि लड़की ने पहले ही उसे सब कुछ बता दिया था ,ऐसे में लड़की के परिजनों को युवक पर विश्वास हो गया और वो उनके घर आने – जाने लगा , इसके बाद आरोपी ने कहा कि वो घर की तिजोरी में रखा पैसे और गहने दोगुना कर देगा ,फिर पीड़िता परिवार आस – पड़ोस से पैसे और गहने उधार लिए ,उन्हें लगा कि दोगुने होने के बाद इन्हें वापस कर दिया जाएगा ,लेकिन कुछ दिनों आसपड़ोस के लोगों ने आपने पैसा और गहने मांगने शुरू कर दिए , लड़की ने झूठ बोलना शुरू कर दिया कि पैसे और गहने पूजा में रखे हैं , कुछ दिनों बाद उसे लौटा दिया जाएगा , फिर एक दिन लड़की के भाई को व्यापार के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने देखा कि तिजोरी में रुपये ओर गहने गायब है ,जिस पर पूरे मामले की जानकारी जावरा सीटी थाने पर आकर अवगत करवाई गई .जिस पर पुलिस द्वारा जांच के दौरान लड़की से पूछताछ की गई ,पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बहोत डरा दिया था, इस कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया ,इसलिए वो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से घबरा रही थी , लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसे ब्लैकमेल करता रहा ,पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 376 , 450 , 385 व 506 में केस दर्ज कर लिया ,आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।