धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
मांडव । – (संवादाता विजेंद्र पाल )
मांडू में पहली बार गुरुवार रात 7.19 बजे तेंदुआ दिखाई दिया है। इसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है। धार से लौटते वक्त मांडू गांव के लोगो ने मांडू के प्राचीन भंगी दरवाजे वाली सड़क के किनारे सटी दीवाल पर तेंदुए को के बैठे देखा और उसके फोटो-वीडियो क बनाए। 19 मिनट बैठने के बाद तेंदुआ मालीपुरा के जंगल की ओर बड़ा और भाग गया। इस दौरान तेंदुआ वाहन की लाइट देखकर थोड़ा डरा सा नजर आया।
इस मामले में डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी को जानकारी दी गई तो उन्होंने खुशी जताई। कहा-तेंदुए की उम्र 10 वर्ष के आसपास होगी। इसे फुल ग्रोथ तेंदुआ कहा जाता है।
गुरुवार रात 7.19 बजे मांडू के प्राचीन भंगी दरवाजे वाली सड़क के किनारे सटी दीवार पर कुछ देर बैठा रहा फिर मालीपुरा के जंगल की ओर भागा
धार जिले में पहली बार फुल ग्रोथ के तेंदुए के फोटो-वीडियो स्पष्ट देखने को मिले हैं। सोलंकी ने बताया मांडू के जंगल में 14 के आसपास तेंदुए हैं। अभी गर्मी के मौसम में भूख-प्यास के चलते यह जंगल से बहार आ जाते है
तेंदुआ जंगल से पहाड़ी क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। डरने की बात नहीं है। हमने सूचना मिलते ही टीम को अलर्ट कर दिया है और ग्रामीणों को भी रात में नहीं निकलने की सलाह दी है
सड़क के किनारे दीवार पर कुछ देर बैठा रहा तेंदुआ।
