Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
इंदौर। -( देवेंद्र साहू ) मोटरसाइकिल चलाने को किसी समय केवल पुरुषों का ही अधिकार क्षेत्र माना जाता था ।अब बेटियां , युवतियां , महिलाएं भी मोटरसाइकिल चलाने में नए कीर्तिमान बना रही हैं।
बाइक राइडिंग के क्षेत्र में लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इंदौर में रहने वाली नेहा परचुरे(सोनी) , कोमल मंडलोई , शीतल शर्मा , श्रुति शुक्ला एवं उज्जैन महाकाल नगरी से राइडर ईशा सोनी ऐसी ही युवतियां हैं ।
इन्होंने मोटरसाइकिल चलाते हुए अपना शौक भी पूरा किया एवं देश की महिलाओं को हौसला भी दिया । ये सभी नये रिकॉर्ड्स बना रही हैं। इन्होंने अब तक हजारों किलोमीटर का सफ़र मोटरसाइकिल से बखूबी तय किया है!
बाइक राइडिंग के कारण इनकी पहचान पूरे देश में बन गई है ।
इंदौर में रहने वाली इन युवतियों को अब राज्य सरकार , केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
हाल ही में इन सभी ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से आयोजित बाइक रैली में भाग लिया।
यह रैली भोपाल से विगत 2 मार्च को प्रारंभ हुई ।मध्य प्रदेश के सांची , ओरछा , ग्वालियरसहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए वापस ८ मार्च को वापस भोपाल पहुंची ।बाइक पर सवार इन युवतियों ने इस दौरान प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए लोगों से पर्यटन के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया ।यहां यह बताना जरूरी होगा कि इंदौर निवासी नेहा परचुरे (सोनी) अब तक 50 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी मोटरसाइकिल से तय कर चुकी हैं ।पिछले महीनों में नेहा ने बेहतरीन राइडिंग करते हुए विश्व के सबसे ऊँचे माउंटेन हिमालय राईडस , काज़ा, कुंजूम पास, एवं हिमालय तेजस और इंडो चाइना बॉर्डर तक भी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।इंदौर शहर में ही रहने वाली कोमल मंडलोई ने महाराष्ट्र पर्यटन निगम द्वारा आयोजित राइड में भी भाग लिया है । वे इंदौर बाइकरनी ग्रुप की एडमिन भी हैं!
शीतल शर्मा ऐसी बाइक राइडर हैं जिनको डांस का भी शौक है । वे डांस टीचर हैं।शीतल ने अब तक 20 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली है । बाइक राइडर्स की टीम में सबसे कम उम्र की श्रुति शुक्ला हैं , जो 22 वर्ष की उम्र में 15 हजार किलोमीटर से अधिक मोटरसाइकिल चला चुकी हैं ! तो वहीं ईशा सोनी उज्जैन से एक मात्र महिला राइडर है जिन्होंने हाल ही में वर्ल्ड का हाईस्ट मोटरेबल पास उमिंगला एवं लेह लद्दाख राइड सफलता पूर्वक की है !इंदौर उज्जैन की यह बेटियां बाइक चलाने में हमारे शहर का नाम देश प्रदेश में मशहूर कर रही हैं ।उल्लेखनीय है किमध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों को प्रचारित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिला बाइकिंग इवेंट “QUEENS ON THE WHEEL” का आयोजन विगत 2 मार्च 2024 को किया गया था। । इसका शुभारंभ मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने किया। उन्होंने भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय से सुबह 9 बजे राइडर्स को फ्लेग-ऑफ कर विदाई दी। इसमें इन्दौर सहित देशभर की25महिला बाइक राइडर्स ने भाग लियावे लगभग 1400 किलोमीटर का सफर तय कर 08 मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल वापस आ गई।।
इस बारे में प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने माधव एक्सप्रेस को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इस का उद्देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मध्य प्रदेश को महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। ऐसे आयोजन आगे भी किए जाएंगे।
