Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
इंदौर –“मोलेस्टेशन ही रेप की शुरुआत है” जैसे डायलॉग से सजी फिल्म ”3rd OCTOBER” थिएटर्स में 29 मार्च 2024 को रिलीज होने जा रही थी लेकिन तकनीकी कारणों और शो टाइमिंग सही ना मिलने कि वजह से फिल्म को 5 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जायेगा |
.. मोलेस्टेशन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी ये फिल्म समाज के कई पहलुओं को दर्शाती है… साथ ही फिल्म मोलेस्टेशन (छेड़छाड़)और रेप के फर्क को बताती है, हमारा समाज रेप जैसे मुद्दो की बात तो गंभीरता से लेती है मगर छेड़छाड़ को अनदेखा कर देती है। फिल्म ”3rd OCTOBER” के जरिए रेप, छेड़छाड़, लैंगिक समानता और झूठा केस, जैसे कई मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है…
लेखक और निर्देशक विनीत झा द्वारा निर्देशित फिल्म ”3rd OCTOBER” को रोहित शर्मा ने क्लॉक एन डायल (CLOCKNDAIL) बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
3rd OCTOBER” से फिल्म लकी फेम स्नेहा उल्लाल, एक लंबे समय के बाद बड़े परदे पे दिखेंगी, साथ ही हितेन तेजवानी, मोइन खान, कांची सिंह और मानिनी मिश्रा ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान आई इंदौर आयी अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल , कांची सिंह और प्रोड्यूसर रोहित शर्मा ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है । साथ ही सभी ने मध्य प्रदेश के लोगों को अभी तक दिए प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए फिल्म को देखने को रिक्वेस्ट की है।
