बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
**निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 25 मार्च को करेगा पांचवें फाग महोत्सव का आयोजन
थांदला से (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस) थांदला नगर में निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले पांच वर्षों से लगातार फाग महोत्सव आयोजित करता आया हैं इस वर्ष भी प्रतिवर्ष अनुसार धुलेटी पर ( 25 मार्च 2024 ) को प्रातः 10:00 बजे पांचवा श्री श्याम फाग महोत्सव आयोजित करेगा , जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार लगेगा , अखंड ज्योत दर्शन , बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार , इत्र व पुष्प वर्षा का आयोजन होगा , साथ ही सभी मिलकर बाबा श्याम के साथ रंगो व पुष्पों की होली खेलेंगे , साथ ही आप सभी भी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं । और साथ ही इस वर्ष फागुन माह के 30 दिन और चैत्र माह के 15 कुल 45 दिन तक लगातार निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा घर – घर कीर्तन किया जा रहा हैं , आपको बताते हुए हर्ष होगा कि निःस्वार्थ श्री सेवा परिवार नगरवासियों के सहयोग से कई कीर्तन नगर में करता आया है । नि:स्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार आप सभी से अनुरोध करता हैं की आप सभी भी इस आयोजन में पधारकर आयोजन को सफल बनावें ।
