प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
घोंसला
लोकसभा चुनाव को भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर व आदर्श आचार संहिता लगने के बाद राघवी थाना क्षेत्र घोंसला में पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व राहुल देशमुख (ips) राघवी थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बंदेवर,उनि दिग्विजय सिंह आंजना,एसएसबी कंपनी कमांडर कश्मीर सिंह द्वारा आदर्श आचार संहिता व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में एसएसबी और पुलिस के जवान गांव के संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए निकले। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें। आगामी लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है।
राहुल देशमुख (ips) ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव जिसकी घोषणा कल हो चुकी है, उसके परिपेक्ष में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। तो सेंसटाइज करने के लिए और ये मैसेज देने के लिए और सारे कॉड ऑफ कंडक्ट के जो रूल्स है, जो निषेध और प्रतिबंध है जो लागू किए गए हैं। उनकी जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए, यह फ्लैग मार्च आज राघवी पुलिस ने एसएसबी कंपनी के साथ निकाला है। जनता से भी यहां अपेक्षा है, वह इसमें अपना पूरा सहयोग दें, नियम अनुसार कार्रवाईयां की जाएगी, सतर्कता और तत्परता के साथ शक्ति की जाएगी।
