संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
*भगौरिया देखने आया ईनामी स्थाई वारंटी को थांदला पुलिस ने धरदबोचा*
थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस)
लोकसभा निवार्चन की आचार संहिता लगते ही जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन पर लंबित स्थाई / फरारी वारंटों की बहुतायत में तामिली की जा रही है । थांदला से (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस) थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा भी इसी निर्देशन पर वारंटियों की तामिली हेतु विशेष जोर दिया जाकर वारंटियों की तामिली की जा रही है इसी बीच आज दिनांक 19.03.2024 को वारंटी अरविंद पिता बादरीया उर्फ बादरसिह बारीया निवासी बीड महुडीपाडा जो कि फौमुन 57/22 धारा 302,498A भादवि में फरार था तथा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 2000 रूपये की उद्घोषणा भी जारी की गई थी। उक्त वारंटी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी भगौरिया देखने के लिये कस्बा थांदला आया हुआ है जिस पर थांदला पुलिस बल द्वारा वारंटी को गिरफ्तार किया गया उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत, प्रधान आरक्षक 260 रूपेश, प्रधान आरक्षक 205 राजेन्द्र,प्रधान आरक्षक 103 महेन्द्र, आरक्षक 618 अनिल, आरक्षक 442 राहुल जमरा, आरक्षक 619 अक्षय भगौरा आरक्षक 133 नाहरसिंह बघेल, आरक्षक 307 मुकेश अहोरिया की मुख्य भूमिका रही ।
