Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
वर्चुअल जॉब फेयर आज 30 जुलाई को,क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीयन कर ऑनलाइन साक्षात्कार करे
July 30, 2021 1 minute read
Spread the love
निप्र, जावरा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश 2020 अभियान अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश स्तरीय टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल इन द्वारा वर्चुअल जॉब फेयर (ऑनलाइन) का आयोजन आज 30 जुलाई शुक्रवार को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस फेयर में विविन कंपनी,भोपाल, प्रथम कंपनी रतलाम, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, आलीराजपुर, पेटीएम कंपनी इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ऐरियल टेलीकॉम कंपनी भोपाल लोकेशन के लिए 12 वीं उत्तीर्ण व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवा जो टेलीकॉम सेक्टर में रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें 30 जुलाई को लिंक https//us06web.zoom.us/webinar/register/VVNikyMu99cTu2Dz24O\Pong3w पर क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीयन करने एवं ऑनलाइन साक्षात्कार देने का आग्रह किया है । अधिक जानकारी के लिए लिंक www.telecojobs.in पर संपर्क किया जा सकता है।