Aaj ka Panchang 31 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
किरण राव के निर्देशन में बनीं मच अवेटेड फिल्म ‘लापता लेडीज’ जैसे-जैसे अपने रिलीज के करीब पहुंच रही है, वैसे – वैसे इसे लेकर उत्साह भी अपने चरम पर पहुंच रहा है। फिल्म ने अपने हंसी से भरी दुनियां की झलक अपने ट्रेलर के जरिए दी है, जो असल में दर्शकों को इस कॉमेडी एंटरेटीनर को देखने के लिए और भी बेताब कर रहा है। दर्शकों को इस हंसी की दुनिया में और गहराई तक ले जाने के लिए, निर्माता भोपाल में एक स्पेशल प्रीमियर का आयोजन करेंगी, जिसमें निर्देशक सीहोर गांव के पूरे समुदाय को स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए इनवाइट करेंगी।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मेकर्स भोपाल जाएंगे। बता दें कि फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग सीहोर गांव में हुआ है। ऐसे में अब जब फिल्म को टीम भोपाल जा रही है, तो फिल्म निर्देशक किरण राव प्रीमियर के लिए सीहोर गांव के सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर की गई है, इस दौरान सीहोर गांव के असली गांव वालों ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
