ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
Spread the loveराशिफल : 31 अक्टूबर, 2026 राशिफल...

भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा….
इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है….
राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए….
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा की एक फैक्ट्री से भीषण विस्फोट हुआ है. वहां एक-दो नहीं, रुक-रुक कर लगातार धमाके हो रहे हैं, जिसकी वजह से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इसके अलावा 25 झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली है. जानकारी के मुताबिक, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है.
कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया जा चुका है.इस घटना का सामने आया वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा लोग इधर से इधर भागते हुए दिख रहे हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने बुलाई आपात बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने तत्काल मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा गया है। राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
