विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ लाखों श्रद्धालु आए बाबा के दरबार में

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार शुक्रवार को 2.75 लाख, शनिवार को 3.50 लाख और रविवार को 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। यह आंकड़ा हेड काउंट मशीन के अनुसार भस्मआरती से लेकर शयन आरती तक का है।
वर्ष के आखिरी और नववर्ष के शुरुआती दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां की है। प्रशासक का कहना है कि साल के शुरुआती दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं से ज्यादा के आने की संभावना है। उसके अनुरूप ही व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।

चलित भस्मआरती का भी मिल रहा लाभ
वर्ष 2023 के आखिरी दिनों और नए वर्ष की शुरुआत में आने वाले श्रद्धालुओं को चलित भस्मआरती का लाभ मिल रहा है, इसके लिए कार्तिकेय मंडपम को खाली रखा जा रहा है और हजारो श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ ले रहे है।
वर्ष 2023 के आखिरी दिनों और नए वर्ष की शुरुआत में आने वाले श्रद्धालुओं को चलित भस्मआरती का लाभ मिल रहा है, इसके लिए कार्तिकेय मंडपम को खाली रखा जा रहा है और हजारो श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ ले रहे है।
टनल की व्यवस्था भी हुई शुरू
रविवार से दो घंटे तक प्रयोग के तौर पर पहली बार टनल से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। सामान्य कतार में लगे श्रद्धालुओं को 40 मिनट में दर्शन करवाने का दावा मंदिर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। श्री महाकालेश्वर भगवान की संध्या आरती के पश्चात नवनिर्मित टनल को भी श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रारंभ किया गया।
