19 दिसम्बर, 2023: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित दोपहिया एवं तिपहिया कंपनी बजाज ऑटो ने पल्सरमेनियाः मास्टर्स एडिशन का आयोजन किया, 100 शहरों में आयोजित इस प्रतियोगिता को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 25 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 1 लाख से अधिक दर्शकों ने इसका आनंद उठाया। मंबई में नेशनल फिनाले ने उपस्थितगणों को रोमांच से भरपूर अनुभव प्रदान किया, और साथ ही सर्वश्रेष्ठ राइडरों को पल्सर पर अपनी मास्टरी, सटीकता और जुनून की जांच करने का मौका मिला। एलिमिनेशन स्टाइल के फोर्मेट ने प्रतियोगिता के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया और सुनिश्चित किया कि सबसे कुशल राइडर ही विजेता घोषित किए जाएं।
यह आयोजन मोटरसाइक्लिंग और लाईफस्टाइल कम्युनिटीज़ का अनूठा संयोजन था। पल्सरमेनिया- मास्टर्स एडिशन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी; बल्कि इसने पलसर ब्राण्ड के साथ दर्शकों को बेजोड़ अनुभव प्रदान किया। इस आयोजन के बारे में बात करते हुए सारंग कनाडे (प्रेज़ीडेन्ट, मोटरसाइकिल बिज़नेस), बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा, ‘‘पिछले बाईस सालों में हमने देश भर में ‘पल्सरमेनियक्स’ की ज़बरदस्त फॉलोइंग बनाई है, जो बाईक के सटीक इंजीनियर्ड डीएनए और इसके एटीट्यूड के लिए इसे खूब पसंद करते हैं।
