इंदौर – सुपरस्टार पॉप गायक इंदीप बक्शी, जिन्होंने पंजाबी गीतों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी कई सुपरहिट गाने गए हैं । जिनमें से प्रमुख हैं सैटरडे सैटरडे और काला चश्मा । इंदीप बक्शी अब अपने नए गाने “अभी जिंदा हूं” के साथ वापस अपने चाहने वालों के बीच में इस गाने को लेकर आ रहे हैं । इस गाने को बड़े ही दिल से इंदीप ने गाया है और यह बहुत जल्दी ही ब्लॉकबस्टर होने वाला है ।
अपने इसी गाने को प्रमोट करने के लिए इंदीप बक्शी इंदौर में उपस्थित है ।
इंदीप बक्शी इस गाने को लुसिफर म्यूजिक और सेसी बॉक्स इवेंट्स के साथ मिलकर भारत के 10 शहरों में लॉन्च कर रहे हैं , जिसमें से एक शहर इंदौर भी है ।
इस गाने के लॉन्चिंग पर इंदीप बक्शी ने अपना अनुभव प्रेस के साथ साझा किया।
