*थान्दला मंडल विधानसभा को लेकर नगर के कार्यकर्ताओ कि औपचारिक बैठक संम्पन*
थान्दला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) थान्दला भारतीय जनता पार्टी विधानसभा 194 चुनाव का शंखनाद कर नगर कि सह भोज के साथ औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्यासी कलसिंग भाभर कार्यकार्ताओ से मिले व उनका स्वागत किया और बैठक मे सम्मिलित कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित अजजा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्यासी कलसिंग भाभर, मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार राठौड़ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल महामंत्री सुनील पड़दा, राजेश वसुनिया, अनिल भंसाली, समाजसेगुवी कमलेश दायजी, संजय भाभर, नगर परिषद के पार्षदों व पत्रकार समकीत तलेरा , निलीमा डाबी और नगर के नागरिक भी सम्मिलित हुवे बैठक मे अजजा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रत्यासी कलसिंग भाभर द्वारा बताया गया की मध्यप्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजना जैसे लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी कई योजना को लेकर लोगो तक पहुँचना है जनता को योजनाओ के बारे मे जानकारी बताना और हर वोटर तक पहुँचना। कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया व आभार माना विपुल आचार्य। भाजपा सह मीडिया प्रभारी विवेक व्यास
