इन्दौर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार, 23 सितम्बर को इन्दौर में खजराना गणेश के दर्शन भी करेंगे। खजराना गणेश भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि कमलनाथ शाम साढ़े 5 बजे मंदिर पहुंचकर भक्त मंडल की ओर से खजराना गणेश को 21 हजार लड्डुओं का भोग समर्पित कर राज्य में सुख, शांति एवं सदभाव के लिए प्रार्थना भी करेंगे। उनके साथ अनेक पूर्व मंत्री एवं विधायक भी आएंगे।
