प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् में देवी की दिव्य शक्ति और कृपा को रेखांकित किया
Spread the love नई दिल्ली, 13 अक्टूबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 13 अक्टूबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 13 अक्टूबर ।...
Spread the love पटना, 13 अक्टूबर । भारतीय...
इंदौर। शहर की जानी-मानी कम्युनिटी उड़ते कबूतर (उड़ते कबूतर) और फिनिक्स सिटाडेल मॉल के संयुक्त तत्वावधान में 5 अप्रैल को इंदौर का पहला भव्य समर म्यूजिक फेस्टिवल ‘लालटेन’ आयोजित होने जा रहा है। यह इवेंट शाम 4 बजे से शुरू होगा।
लोकल टैलेंट को मिलेगा प्लेटफॉर्म
इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य इंदौर की लोकल म्यूजिक टैलेंट को प्रमोट करना है। इसका मुख्य अट्रैक्शन ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ होगा, जिसमें शहर के टॉप 4 बैंड्स परफॉर्म करेंगे। विनर को ₹10,000 का कैश प्राइज और ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही सभी फाइनलिस्ट बैंड्स को फ्यूचर में परफॉर्म करने का मौका भी मिलेगा।
आर्ट, बिजनेस और एंटरटेनमेंट का संगम
म्यूजिक के साथ-साथ यहां लोकल बिजनेस की एग्जीबिशन भी लगेगी। विजिटर्स के लिए फ्री पॉटरी और फेस पेंटिंग जैसी एक्टिविटीज भी रहेंगी। इसके अलावा अलग-अलग फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट खाने का मजा लिया जा सकेगा।
लाइव जैमिंग और डीजे नाइट
इवेंट का एंड लाइव म्यूजिकल जैमिंग और डीजे नाइट के साथ होगा, जहां लोग म्यूजिक पर एंजॉय कर सकेंगे।
उड़ते कबूतर कम्युनिटी इस फेस्टिवल के जरिए इंदौर की कल्चरल लाइफ को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।
