*मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया*
थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सेक्टर रन्नी के एक दिवसीय पेसा एक्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत सभा कक्ष रन्नी पर जन अभियान परिषद् थांदला एवम् ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित कि गई
इस एक दिवसीय कार्यशाला में विकास खण्ड समन्वयक श्री प्रकाश गरवाल एवं जनपद पंचायत के पीसीओ अमरसिंह डामोर की उपस्थिति में सम्पन हुई। एक दिवसीय प्रशिक्षण पेसा एक्ट कानून के क्रियान्वयन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विषय पर पेसा कानून को प्रचार प्रसार एवं प्रत्येक जनजाति समुदाय के व्यक्तियों तक पेसा नियम की जानकारी पहुंचे व गांव में प्रत्येक फलिया में छोटी छोटी बैठक कर जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेसा ब्लॉक समन्वयक प्रकाश गरवाल एवं
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री मति वर्षा डोडीयार सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता गंगाराम निनामा , गौरती डामोर नवांकूर संस्था से कमजी कटारा एवं रमेश सिंगाड़,एवं जन सेवा मित्र श्री मति गायत्री कटारा,धार्मिस्था भूरिया,अमित अड़, पंकज मुनिया ,पांगला गरवाल, दिनेश मैड़ा, लुणचंद भूरिया एवं
CMCDP छात्र अनिल कटारा एवं जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति सदस्य, पेसा मोबिलाइजर्स, सीएमसीएलडीपी छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, जनसेवा मित्र, सचिव, रोजगार सहायक आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।
