*गोल्डन टेंपल रुकवाने की मांग तेज नपा अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ दिया ज्ञापन*
थान्दला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) थांदला रोड स्टेशन काफी पुराना स्टेशन है और राजस्थान की सीमा से सटा नगर भी है नागरिकों की लंबे समय से गोल्डन टेंपल रोकने की मांग को गंभीरता से लेते हुए नपा अध्यक्षा लक्ष्मी सुनील पणदा ने सांसद गुमान सिंह डामोर को जनप्रतिंनिधियों ओर व्यापारिये के समक्ष मांग रखी ताकि गरीब व्यक्ति को इलाज कराने जाना और व्यापारियों को आने जाने में दिक्कत ना हो सांसद गुमान सिंह डामोर ने भरोसा दिलाया कि बहन लक्ष्मी सुनील पणदा की मांग को पूरा किया जाएगा !
इस अवसर पर व्यापारी पंकज भंडारी, राजू पीचा चिराडिया, चंचल भंडारी, गगनेश उपाध्याय
पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान महामंत्री दीपक राठौड़ पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष जीतू राठोर,पार्षद जगदीश राठौर,प्रशांत उपाध्याय सहित गणमान्य नागरिको के साथ सांसद जी को अवगत करवाया गया।
