इन्दौर । इन्दौर जिले में मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना 2023 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आज हतोद नगर के आवासहीन नागरिकों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए पट्टो का वितरण किया गया। जिससे पट्टाधारियों को अपनी आवास भूमि का दस्तावेज, काबिज भूमि पर रहने का अधिकार, आवास योजना में आवास की पात्रता, बैंक ऋण हेतु मान्य दस्तावेज तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी ।
सभागृह कार्यालय नगर परिषद हातोद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, मोतीलाल राजोरिया, उपाध्यक्ष रवि दारासिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि जिला जल एवं स्वच्छता मिशन इन्दौर सत्यनारायण आजाद, पार्षद श्रवण खत्री, कांतिलाल डाबी, महेश चौधरी, इंदिरा शर्मा एवं अतिथि मौजूद थे।
सत्यनारायण आजाद, संजय सोनी एवं अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, पट्टा लाभार्थियों को एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एआरआई नरेंद्र यादव ने किया। आभार सीएमओ मनोज गंगराड़े ने माना।
