इंदौर l पलासिया पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस कर्मियों का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, महेश शर्मा, राममूर्ति बिल्लोरे, सहायक उपनिरीक्षक लालचंद अहिरवार, प्रधान आरक्षक सरदारसिंह अलन्से को बिदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने खट्टे-मीठे यादगार पलों को भी याद किया ।
