इंदौर l विजय नगर में एक मनचले ने एक युवती को शादी के नाम पर शोषण किया है। युवती पिछले चार साल से उसके साथ थी अब उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई है । विजयनगर पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अभिलाष यादव निवासी श्रद्धाश्री कॉलोनी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 साल से अभिलाष उसे शादी का झांसा देकर गलत काम कर रहा है। उसने कई बार शादी का कहा तो बात टालता रहा अब उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया।
