नई दिल्ली। एयरटेल ने 2015 में स्पेक्ट्रम नीलामी में खरीदा था। उसकी बाकी राशि समय से पहले ही 8024 करोड रुपए की विभाग को अदा कर दी है। एयरटेल ने सोमवार को कर्ज चुकाने की सूचना स्टॉक एक्सचेंज को भेजी है।
कंपनी का कहना है, किस्तों पर उसे 10 फ़ीसदी ब्याज देना पड़ रहा था। कंपनी को इससे कम कीमत पर फंड उपलब्ध हो गए थे। ब्याज से बचने के लिए समय पहले किस्तें चुकाई गई हैं।
निजी क्षेत्र की तीन दूरसंचार कंपनी जिसमें भारती एयरटेल, रिलायंस जिओ और वोडाफोन आइडिया पर सरकार का 3।78 लाख करोड़ रुपए बकाया है। जिसका भुगतान वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2038-39 तक किया जाना है। लोकसभा में पिछले साल यह सूचना दी गई थी।
एयरटेल द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार तय समय सीमा के पहले एयरटेल ने 24334 करोड रुपए की देनदारी चुकाई थी।
