नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) का शुभारंभ किया और एएमसी रेपो क्लियरिंग लिमिटेड (एआरसीएल) नामक सीमित प्रयोजन वाली क्लियरिंग कॉर्पोरेशन प्रणाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत की। आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के सचिव अजय सेठ, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और बाज़ार के कई प्रमुख भागीदार इस अवसर पर उपस्थित थे। दोनों पहलों का उद्देश्य कॉर्पोरेट ऋण बाजारों के कामकाज को प्रभावी बनाना है।
वित्त मंत्री ने 2021-22 के केंद्रीय बजट के लिए अपने भाषण में, फंसे हुए और सामान्य समय के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार में द्वितीयक बाजार की तरलता को बढ़ाने के लिए एक स्थायी संस्थागत ढांचे के निर्माण की घोषणा की थी, जिससे कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार में प्रतिभागियों के बीच विश्वास पैदा हुआ। बजट घोषणा आज कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) के रूप में सामने आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा, भारतीय पूंजी बाजार व्यापार के कई पहलुओं में एक प्रकार का ट्रेंडसेटर रहा है, जिसमें व्यापार के निपटान के मामले में सबसे तेज बाजारों में से एक होना और जोखिम न्यूनीकरण और शासन से संबंधित कुछ क्षेत्रों में भी शामिल है। हमारे इक्विटी बाजारों में सभी क्षेत्रों – स्पेक्ट्रम के एक तरफ 11.5 करोड़ से अधिक डीमैट खातों वाले खुदरा निवेशक और दूसरी तरफ आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने वाले लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) से व्यापक भागीदारी देखी गई है। वित्त मंत्री ने कहा, हम आज वित्तीय बाजारों में मजबूत और सर्वांगीण विकास देख रहे हैं।
