रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
इंदौर। शहर के प्रमुख टू-व्हीलर शोरूम गरुड़ TVS में रविवार शाम एक शानदार कार्यक्रम के दौरान नई TVS RTX 300 का भव्य अनावरण किया गया। इस खास मौके पर बाइक प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में राइडर्स और यूथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में इंदौर और आसपास के कई प्रमुख राइडर ग्रुप्स ने भाग लिया, जिससे माहौल और भी जोशीला बन गया। इस दौरान TVS के आधिकारिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नई बाइक की खूबियों और इसकी दमदार परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नई TVS RTX 300 अपने पावरफुल इंजन, आकर्षक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के कारण लॉन्च के साथ ही लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई। उपस्थित लोगों ने बाइक को करीब से देखा और उसके फीचर्स का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान गरुड़ TVS की टीम ने शानदार आयोजन कर सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। बेहतरीन मैनेजमेंट, शानदार हॉस्पिटैलिटी और ग्राहकों के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया कि गरुड़ TVS इंदौर का एक विश्वसनीय और अग्रणी शोरूम है।
इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि इंदौर में टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ग्राहक नए-नए मॉडल्स को लेकर काफी उत्साहित हैं।
