भोपाल/ उज्जैन
होली का त्यौहार गमों को भूलकर समाज में उच्, नीच का भाव समाप्त कर समाज में एक जूटता स्थापित करता है यही भारत की विविधताओं में एकता का संदेश देता है उक्त उद्गार अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भोपाल जिला इकाई द्वारा माचानी कालोनी भोपाल में आयोजित होली मिलन समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्षपंडित चतुर्वेदी उपस्थित समाज जनों के मध्य व्यक्त किए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष संजय व्यास, एम पी व्यास, निवेदिता व्यास एवं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी संयोजन में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आत्थिय तथा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा महापौर मालती राय गुड्डू चौहान वरिष्ठ पत्रकार जय श्रीवास्तव के विशिष्ट आत्थिय तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी के अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह संपन्न हुआ अवसर पर भगवान राधा कृष्णकी होली एवं अन्य गीत संगीत का रंगारंग एवं फूलों की होली का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से होली मिलन समारोह संपन्न हुआ समरोह में कला,साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, आदि क्षेत्र में कार्य करने वाली कई ब्राह्मण एवं गैर ब्राह्मण अन्य समाज की हस्तियों को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय सचिव पंडित शैलेंद्र द्विवेदी प्रदेश महामंत्री रमाकांत शर्मा नगर उपाध्यक्ष शैलेश दुबे एडवोकेट बेचैन आचार्य,पियूष ठाकुर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे
